BJP, कांग्रेस, BSP, SP और ASP के नेताओं ने थामा iip का दामन

0
iip Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश की राजनीति में आज एक नई इबारत लिखी गई इंडियन इंक्लूसिव पार्टी ने प्रियंका गेस्ट हाउस हमीरपुर में आयोजित जन संवाद गोष्ठी के दौरान कई दलों के नेताओं को अपने पाले में शामिल कर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी।

Er. IP Gupta

नए पदाधिकारी को सम्मानित किया गया जिसमें श्री कमलेश कुमार को हमीरपुर जिला अध्यक्ष बनाया गया और लव कुश गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया दोनों को प्रमाण पत्र और माला पहनकर सम्मानित किया गया पार्टी में शामिल हुए सभी नए साथियों का भी माला पहनकर स्वागत किया गया हमीरपुर कि बैठक उत्तर प्रदेश की सियासत में इंडियन इंक्लूसिव पार्टी iip की एंट्री हो चुकी है। iip समान भागीदारी और सामाजिक न्याय की राजनीति को लेकर मैदान में उतर चुकी है।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी एडवोकेट श्याम बिहारी मित्रा जी उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में आने वाले सभी वर्गों एससी एसटी ओबीसी और माइनॉरिटी को उनकी संख्या के हिसाब से हिस्सेदारी दी जाएगी चाहे संगठन हो पार्टी हो या आने वाली सरकार हर जगह जिनकी जितनी हिस्सेदारी उतनी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी ये इंडियन इंक्लूसिव पार्टी iip का मूल मंत्र है।

Shyam Bihari Mitra iiP

इस कार्यक्रम में भाजपा कांग्रेस समाजवादी पार्टी बहुजन समाज पार्टी और आजाद समाज पार्टी से जुड़े नेताओं पदाधिकारी और कार्यकर्ता indian inclusive party iip में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन इंडियन इंक्लूसिव पार्टी iip के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता और प्रदेश सचिव रामपाल सिंह वर्मा ने किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *