भूकंप जोन-5 में बैठा सहरसा – IP Gupta बोले अब लापरवाही नहीं चलेगी

सहरसा अभियंत्रण महाविद्यालय, सहरसा अंतर्गत 15 से 28 जनवरी, 2026 की अवधि में भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे स्थानीय विधायक ई0 आई पी गुप्ता ने कहा कि सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट नगर निगम सहरसा के वाटर लॉगिंग समस्या पर एक डिटेल्ड स्टडी रिर्पोट तैयार करने के लिए अनुरोध किया साथ ही इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट से शहर के घरों के ऊपर से गुजरते नंगे तारों को पुनः स्थापित के प्लान तैयार करने के लिए अनुरोध किया। साथ उन्होंने कहा कि कॉलेज जमीन की उपलब्धता से जूझ रहा है। विधायक ने कहा कि वे जिला पदाधिकारी से बात करेंगे साथ ही इस मामला को विधानसभा तक ले जाएंगे।यह कार्यक्रम बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (आपदा प्रबंधन, विभाग) के तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग से विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग अंतर्गत राज्य के सभी अभियंत्रण महाविद्यालयों एवं पॉलीटेक्निक संस्थानों में आयोजित की गई है। इस हेतु निदेशक महोदय, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार द्वारा उचित दिशा निर्देश सभी संस्थाओं को प्रदान किया गया था। विदित हो कि राज्य स्तर पर पूर्व के वर्षों से ही प्राधिकरण द्वारा 15 से 21 जनवरी की अवधि में भूकंप सुरक्षा सप्ताह के रूप में चिन्हित किया गया है एवं इस वर्ष बिहार राज्य की भूकम्पीय संवेदनशीलता में भूकंपीय जोन की वृद्धि को देखते हुए 15 से 28 जनवरी की अवधि में भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा मनाने का निर्णय लिया गया है। इस अवधि में विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उल्लेखनीय है कि बिहार अंतर्गत सहरसा जिला भूकंप के जोन- V में स्थित है जो कि सर्वाधिक संवेदनशील जोन VI के बिलकुल नजदीक है। अतः इस जिला हेतु उक्त कार्यक्रम अत्यधिक ही प्रासंगिक है। इन कार्यक्रमों के आयोजन से जिले के अभियंत्रण महाविद्यालय में अध्यनरत असैनिक अभियंत्रण संकाय के छात्रों का तकनीकी ज्ञानवर्धन किया जा सकता एवं भविष्य में इस जिले हेतु भूकंप सुरक्षा की रूपरेखा भी तैयार की जा सकती है। प्रस्तावित कार्यक्रम अंतर्गत संस्थान स्तर पर दिनांक- 24.01.2026 को छात्रों द्वारा भूकंप जागरूकता हेतु रैली/मानव फेरी का आयोजन किया गया, जिसमें प्राचार्य महोदय एवं संस्थान के अन्य शिक्षकों के द्वारा मुख्य रूप से उपस्थिति दर्ज कर हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम को सफल किया गया। दिनांक- 27.01.2026 को भूकंप जागरूकता संबंधी Quiz, Essay एवं पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया। पुनः दिनांक- 28.01.2025 को समापन कार्यक्रम (मुख्य कार्यक्रम) समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ई० आईo पीo गुप्ता, माननीय सदस्य, बिहार विधान सभा, सहरसा, विशिष्ट अतिथि के रूप में 1 श्री अनिल कुमार, मुख्य अभियंता, सिंचाई सृजन, जल संसाधन विभाग, सहरसा; 2. श्री रवि रंजन कुमार, वरीय परियोजना अभियंता, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिo; 3. श्री गोखला प्रसाद, परियोजना अभियंता, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिo; 4. श्रीमति दिव्यांगना, सहायक अभियंता, जल संसाधन विभाग, सहरसा; 5. श्री जिज्ञाशु, सहायक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग; 6. मुकेश कुमार एवं अंकित कुमार, कनीय अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग आदि के साथ संस्थान के प्राचार्य महोदय, विभिन्न अभियंत्रण संकायों के शिक्षकगण तथा विभिन्न संकायों में अध्यनरत लगभग 250 की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य महोदय द्वारा आपदा प्रबंधन से संबंधित विषयों पर प्रकाश डाला गया। माननीय सदस्य, बिहार विधान सभा, सहरसा के द्वारा छात्रों को आपदा से सुरक्षा हेतु हमेशा तैयार रहकर कुशल अभियंता बनने हेतु प्रेरित किया गया एवं उनके द्वारा संस्थान के अन्य विकास की रुपरेखा पर भी चर्चा की गयी। असैनिक अभियंत्रण संकाय के श्री मिथिलेश कुमार द्वारा ऊर्जा पूर्ण शब्दों में भूकंप सुरक्षा संबंधी सेमिनार का आयोजन किया गया, व्यवहारिक उदहारण के साथ भूकम्परोधी भवन के निर्माण सम्बन्धी जानकारियाँ साझा की गयी। Quiz प्रतियोगिता में फूल कुमार महतो, नीतीश कुमार एवं सुजीत कुमार को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। Essay प्रतियोगिता में आयुषी ठाकुर, सुमन कुमार एवं अमन राज को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ साथ ही Poster प्रतियोगिता में आयुषी ठाकुर, श्रुति राज एवं सूरज कुमार को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
संस्थान स्तर पर प्राचार्य डॉ रामचंद्र प्रसाद के अध्यक्षता एवं विभागाध्यक्ष (असैनिक) श्री प्रकाश कुमार सिन्हा एवं नोडल पदाधिकारी श्री मिथिलेश कुमार के दिशा- निर्देश में मोo हुसैन, श्री रौनक, श्री कृष्ण कुमार, सुश्री पुष्पलता पूजा एवं सुश्री सुरभि शिवेंद्र आदि सहायक प्राध्यापकों द्वारा सक्रिय रूप से योगदान किया गया। छात्र कोऑर्डिनेटर के रूप में गौरव क़ुमार, यश राज, अफसर खान, अंकित कुमार, पंकज, अद्विक, आयुष, सुधीर, माही, आयुषी, निधि, अविनाश आदि शामिल थे। विभिन्न छात्राओं के द्वारा भूकंप विषय सम्बंधित मनमोहक रंगोलिया बनाकर प्रस्तुत की गई जिसमें मधुमिता, अपूर्वा, श्रुति राज, सलोनी, रिया, राजू राज, पंखुड़ी, प्रियांशु एवं अंकुश आदि की मुख्य भूमिका रही।
#Saharsa #भूकंप