Breaking News इंडिया महागठबंधन में शामिल होने जा रहे iip के इंजीनियर आईपी गुप्ता बिहार चुनाव 2025 से पहले बड़ा उलटफेर

0
iip RJD

बिहार की राजनीति में बड़ा राजनीतिक समीकरण बदल गया है इंडियन इंक्लूसिव पार्टी iip के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर आईपी गुप्ता ने महागठबंधन का रुख कर लिया है सूत्रों के मुताबिक तेजस्वी यादव से उनकी मुलाकात हो चुकी है और बातचीत के बाद  महागठबंधन में iip की एंट्री लगभग तय मानी जा रही है सूत्रों का कहना है कि इंडियन इंक्लूसिव पार्टी को एक या दो विधानसभा सीट महागठबंधन के कोटे से दी जा सकती है इंजीनियर आईपी गुप्ता पहले कांग्रेस से जुड़े रहे हैं और राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं।

इधर कुछ वर्षों में उन्होंने पान समाज और आरक्षण वापसी आंदोलन के माध्यम से अपना जनाधार लगातार बढ़ाया है 2025 में पटना के गांधी मैदान में हुए तांती तत्वा पान समाज का ऐतिहासिक जनसभा से उन्होंने खूब सुर्खिय बटोरी थी जहां लाखों के भीड़ जुटाकर उन्होंने साबित कर दिया कि इंडियन इंक्लूसिव पार्टी iip अब बिहार के उभरते हुए नए सियासी ताकत है।

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि iip का असर बिहार की 50 से 80 सीटों पर स्पष्ट रूप से दिखाई देता है जिन में सहरसा सुपौल मधेपुरा कटिहार भागलपुर अररिया और नालंदा जैसे इलाके प्रमुख है अगर इंडियन इंक्लूसिव पार्टी महागठबंधन में शामिल होती है तो यह गठबंधन को मजबूत करने वाला कदम माना जाएगा और दूसरी तरफ एनडीए के लिए मुश्किलें बढ़ सकती है।

2020 के विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर हार जीत का अंतर 1000 वोट से भी कम रहा था ऐसे में इंडियन इंक्लूसिव पार्टी का वोट बैंक 2025 के चुनाव परिणामों को निर्णायक रूप से प्रभावित कर सकता है फिलहाल सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा जारी है लेकिन सूत्र बताते हैं कि राजद कोटा से इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतर सकते हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार आईपी गुप्ता का यह कदम महागठबंधन को 50 से अधिक सीटों पर सीधे बढ़त दे सकता है अब सब की नजर इस बात पर है कि तेजस्वी यादव आखिर किन सीटों पर इंडियन इंक्लूसिव पार्टी को मौका देगी और क्या आने वाला चुनाव में इंडियन इंक्लूसिव पार्टी किंग मेकर साबित होगी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *