सहरसा में इंडियन इंक्लूसिव पार्टी iiP की बैठक 5 अक्टूबर की जनसभा को लेकर तैयारी तेज

इंडियन इंक्लूसिव पार्टी iiP ने आज सहरसा नगर निगम क्षेत्र के नवटोलिया वार्ड संख्या 9 में एक बैठक आयोजित की यह बैठक आगामी 5 अक्टूबर 2025 को कोरलाही सहरसा में होने वाली इंकलाब यात्रा एवं जनसभा की सफलता सुनिश्चित करने को लेकर बैठक की गई।

बैठक के अध्यक्षता करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर धनोज कुमार ने कहा कि यह जनसभा सामाजिक जागरूकता पार्टी की मजबूती और लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए की गई है उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील के कि वह अधिक से अधिक संख्या में लोगों को कार्यक्रम स्थल तक लेकर आए।

डॉक्टर धनोज कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों के दिमाग में सवाल होता है कि केवल अपने जाट के वोट से कैसे जीत होगी लेकिन सच्चाई यही है कि चुनाव जाति से ही एकजुटता और संख्या बल से ही जीते जाते हैं सहरसा में यदि सिर्फ 75 हजार लोग एकजुट होकर हमारे साथ खड़े हो जाए तो चुनाव की तस्वीर ही बदल जाएगी हमारा संघर्ष सफल होगा हमारे लड़ाई बराबरी सम्मान और राजनीतिक अधिकार दिलाने के लिए है उन्होंने आगे कहा कि बिहार की राजनीति में लंबे समय से वंचित और दवे कुछ ले समाज की आवाज को दर किनार किया गया है अब समय आ गया है कि समाज एग्जिट होकर अपना नेतृत्व खुद चुने उन्होंने लालू यादव तेजस्वी यादव चिराग पासवान और जीतन राम मांझी जैसे नेताओं का उदाहरण देते हुए कहा कि जनता को यह समझना होगा कि नेतृत्व वह मजबूत है जो जनता के बीच से आता है और जनता के लिए खड़ा रहता है।

बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए इनमें मुकेश कुमार आशीष कुमार रविंद्र शर्मा इंद्रजीत कुमार सूजन कुमार लक्ष्मण कुमार सुशील शर्मा पवन शर्मा समेत अन्य सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में 5 अक्टूबर की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता को गांव-गांव घर-घर जाकर लोगों को जोड़ेंगे और इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के राजनीतिक अधिकार और बराबरी का सम्मान की लड़ाई में शामिल होंगे।