किसके साथ जाएगी Er. IP Gupta की पार्टी iip, 6 अक्टूबर को होगा तय NDA या महागठबंधन

0
Er. IP Gupta

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई हैं आज पटना में इंडियन इंक्लूसिव पार्टी iip की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम सकल दास और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार दास तथा प्रदेश प्रवक्ता खुशबू राय मौजूद रहे प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ तौर पर कहा गया की 6 अक्टूबर 2025 को इंडियन इंक्लूसिव पार्टी अपना चुनावी मास्टर स्ट्रोक खेलेगी और तय करेगी की पार्टी एनडीए के साथ जाएगी या महागठबंधन में शामिल होगी या फिर स्वतंत्र रास्ता अपनाएंगी।

पार्टी पदाधिकारीयो ने कहा कि इंडियन इंक्लूसिव पार्टी iip का सबसे बड़ा मुद्दा है पान समाज का आरक्षण वापस दिलाना और राजनीतिक हिस्सेदारी बराबरी का सम्मान सुनिश्चित करना इसी मुद्दे पर गठबंधन का फैसला होगा नेताओं ने दावा किया कि पिछले डेढ़ साल से हम लोग सड़क पर है तथा पिछले तीन महीने से इंकलाब यात्रा ने बिहार में बड़े जनसमर्थन हासिल की है। बिहार के सभी जिलों में ऐतिहासिक भीड़ जुट रही है

राम सकल दास जी ने कहा कि हमारी पार्टी किसी के साथ liabilities नहीं बनेगी बल्कि यह Asset बनेगी अगर एनडीए या महागठबंधन हमारी मांग मानते हैं तो हम साथ जाएंगे वरना स्वतंत्र विकल्प भी हमारे पास है।

पार्टी ने साफ किया कि 6 अक्टूबर को श्री कृष्ण चेतना समिति पटना में होने वाली बड़ी बैठक में अंतिम फैसला घोषित किया जाएगा

बिहार चुनाव 2025 का सबसे बड़ा फैसला 6 अक्टूबर को होगा इंडियन इंक्लूसिव पार्टी iip तय करेगी एनडीए या महागठबंधन पूरी बिहार की निगाहें 06 October की बैठक पर टिकी है।

#ipgupta #biharelection2025 #NDA #MahaGadhbandhan

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *