उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में इंडियन इंक्लूसिव पार्टी की शक्ति प्रदर्शन सभा 28 सितंबर को

उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत करने के इरादे से इंडियन इंक्लूसिव पार्टी iiP आगामी रविवार 28 सितंबर 2025 को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक बड़ी जनसभा आयोजित कर रही है यह कार्यक्रम श्री चंद्र चंद्र प्रकाश जी के निर्माणाधीन होटल नेशनल हाईवे कृषि भवन के पास फतेहपुर में सुबह 11:00 होगा।
जनसभा को लेकर जिले और आसपास के क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है यह जनसभा इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि इंडियन इंक्लूसिव पार्टी iiP पहले ही बिहार में अपना जन आधार बढ़ा चुकी है और अब उत्तर प्रदेश UP में जन आधार बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत कार्यक्रम करने की योजना बना रही है।
कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और स्थानीय नेता शामिल होंगे इनमें कमलेश कुमार झूमर फेबर सुनील कुमार अशोक मौर्य रजत वर्मा एडवोकेट सबर चंद्र विनोद कुमार पुन्नू कुमार सपना कबीर चंद्र प्रकाश शर्मा समेत अन्य प्रमुख चेहरे मौजूद रहेंगे ।
पार्टी सूत्रों के अनुसार इस जनसभा में उत्तर प्रदेश UP की राजनीतिक दशा और दिशा तय करने पर बड़ा ऐलान हो सकता है यही कारण है कि इस इंडियन इंक्लूसिव पार्टी iiP का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है।