भागलपुर में पान तांती समुदाय ने जिया भाई को दिया समर्थन राजद के पक्ष में बढ़ा वोट बैंक

सिल्क सिटी भागलपुर के नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को आयोजित तांती पान समुदाय की एकदिवसीय सभा में भारी जन सैलाब देखने को मिला ग्राम पंचायत बलुआ चौक पुरानी के मुखिया एवं पंचायती राज पर पोस्ट के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल के आवास पर हुए इस बैठक में विभिन्न समुदाय जाति के लोग इकट्ठा हुए।
राजद प्रत्याशी स हसन उर्फ जिया भाई को समर्थन देने की घोषणा हुई जनसभा में इंडियन इंक्लूसिव पार्टी iip के जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार उपाध्यक्ष शिशुपाल तांती महासचिव पुष्पक कुमार पान तथा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गुलाम आमिर हमजा सहित पांच प्रखंडों के हजारों गण मन लोग महिला बुजुर्ग नौजवान और तांती पान समाज के प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे यहां पर उपस्थित लोगों ने कहा कि जिया भाई ने हमेशा क्षेत्र के सर्वज्ञ विकास सामाजिक सुधार और समानता की राजनीति को प्राथमिकता दी है।
जनसभा में रवि कुमार राज तौसीफ आलम रोशन कुमार पान तांती समाज के लोगों ने एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में राजद प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर भारी बहुमत से जीतने का संकल्प लिया ।
राजनीतिक विशेषज्ञों की माने तो नाथनगर में पान तांती समुदाय बड़ी संख्या में है जो इस विधानसभा चुनाव में बहुत बड़ा वोट शेयर रखती है जिससे विपक्षी दलों के रणनीति पर भारी असर पड़ने की संभावना है।