लेकिन वहीं दूसरी तरफ इंजीनियर आईपी गुप्ता का आरोप है के BJP और JDU के नेता कबीर जयंती समारोह के नाम पर गांधी मैदान की ऐतिहासिक महारैली को कमजोर करने की साजिश रच रही है उनके मुताबिक सत्ता पक्ष से जुड़े गए तांती समाज के नेता अब तक सोनू तांती के पक्ष में एक शब्द भी नहीं बोल पाए हैं क्योंकि वह तांती समाज का था।
हमारे समाज के एक बेटे की हत्या हुई है और कुछ राजनीतिक ताकते इसे कमजोर करने में लगी है ये कहना है अखिल भारतीय पान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और इंडियन इंकलाब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर आईपी गुप्ता का जिन्होंने सोनू तांती हत्याकांड को लेकर बिहार पुलिस और प्रशासन पर खुला हमला बोला है गुप्ता जी ने एक वीडियो संदेश में साफ शब्दों में कहा है कि वह खुद सोनू के लिए जुलूस निकल रहे हैं थाना और एसपी ऑफिस का घेराव कर रहे हैं और हथियारों को जेल भेजने के लिए दिन-रात एक कर चुके हैं अब तक चार नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और देशभर में छापेमारी चल रही है।
आईपी गुप्ता ने कहा कि कुछ बड़े नेता सोनू तांती कैसे को दबाने के लिए सक्रिय है और कुछ अपने ही लोग इसे मिलकर आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं उन्होंने चेतावनी दी कि समय आने पर ऐसे चेहरों का बेनकाब उजागर करेंगे।
आईपी गुप्ता ने लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार के दौर का उदाहरण देते हुए कहा जब कुर्मी जाति को ओबीसी से हटाया गया था तब कुर्मी चेतना रैली हुई थी और उसी से नीतीश कुमार जैसे नेता बने आज हमने गांधी मैदान को छोटा कर दिया तो सोचिए हम क्या कर सकते हैं ।
अंत में आईपी गुप्ता ने युवाओं और पूरे पान समाज से अपील की की इस बार सोच समझकर निर्णय ले इतिहास के किस पन्ने में अपना नाम लिखवाना चाहते हैं अपने समाज के लिए लड़ने वालों में या सत्ता के इशारे पर चुप रहने वालों में।